![]()
भिवानी पहुंचे भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने लोकसभा में हंगामा करने पर विपक्ष की कड़ी आलोचना की। साथ ही केन्द्रीय बजट की सराहना कर अमेरिका से हुई ट्रेड डील को भी देश हित में बताया। वो यहां पंचायतों को ट्रेक्टर बांटने पहुँचे थे।
गौरतलब है कि जिला में माइनिंग फंड से पंचायतों को ट्रेक्टर वितरित किये जा रहे हैं। ताकी पंचायतों अपने गाँवों में साफ सफाई रख सकें। इसी के तहत सासंद चौधरी धर्मबीर सिंह ने जिला की 25 पंचायतों को ट्रेक्टर वितरित किए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और केन्द्रीय बजट के फायदे गिनाए।
Vo2. सांसद चौधरी धर्मबीर ने सबसे पहले केन्द्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि ये बजट लोकलुभावन नहीं, बल्कि स्थाई बजट है। जो अगले 25, 5 व एक साल को लेकर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में एक साल का लेखा जोखा जारी किया है। बजट में अगले पांच सालों को लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य व MSME पर जोर दिया है। वहीं अगले 25 साल के लिए विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर इंफ्रास्ट्रेचर पर जोर है।
वहीं लोकसभा के अंदर व बाहर हर रोज हो रहे विपक्ष के हंगामे पर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि विपक्ष ने लोकसभा के अंदर व बाहर जो हाल किया, उससे तो पंचायतों का हाल भी बढ़िया है। लोकसभा में ऐसा हंगामा व हाल देश के लिए अच्छे नहीं। उन्होंने अमेरिका से हुई नई ट्रेड डील व विपक्ष के आरोपों पर कहा कि अभी ट्रेड डील का ना ड्राफ्ट बना और ना ही किसी राष्ट्र अध्यक्ष या अधिकारी के हस्ताक्षर हुए है। विपक्ष बिना बात की संभावनाएं जता कर विरोध कर रहा है।
उन्होंने कहा कि इस डील से भारत पर अमेरिका ने अनाप-शनाप टैक्स घटा दिया है। अब दुनिया के सभी देश भारत के साथ अपना व्यापार बढ़ाना चाहते हैं।
बाइट- चौधरी धर्मबीर सिंह (भाजपा सांसद)
Vo4. अमेरिका से हुई ट्रेड डील से देश में हंगामा मचा है। विपक्ष इसकी ख़ामियाँ गिना रहा है तो भाजपा ख़ासियत। ऐसे में देखना होगा कि डील का अंतिम ड्राफ्ट व आने वाले दिनों में इसके रिज़ल्ट क्या रहते हैं।