Loading

भिवानी,अभय ग्रेवाल

परमपिता परमा बंदीछोड़ सतगुरु रामपाल महाराज के सानिध्य में संत गरीब दास महाराज का बोध दिवस पर्व स्थानीय कालुवास मोड स्थित सतलोक आश्रम में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

26 फरवरी से शुरू हुआ यह तीन दिवसीय समागम 28 फरवरी तक जारी रहेगा। सतलोक आश्रम भिवानी की प्रबंधन सेवा समिति के सेवादारों ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके उपलक्ष्य में आश्रम परिसर में कई आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक भंडारा जारी रहेगा।

इसके साथ संत गरीब दास महाराज द्वारा रचित अमरग्रंथ साहिब की अमर वाणियों का अखंड पाठ किया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। इसके अलावा केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार की दिशा में भी इस आयोजन के दौरान बड़े कदम उठाए गए।

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और कुल 100 यूनिट रक्तदान किया। वही संत रामपाल महाराज के सानिध्य में 8 जोड़े बिना किसी दहेज के रमैनी (सादगीपूर्ण विवाह) के बंधन में बंधे। यह समाज को दहेज जैसी कुप्रथा को त्यागने का एक सशक्त संदेश देता है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सतलोक आश्रम भिवानी की प्रबंधन समिति, स्थानीय सेवादारों और जिला भिवानी के सभी समन्वयकों ने मिलकर सहयोग किया है।