Loading

भिवानी।

गांव चांग स्थित आईडियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जयंती व बैसाखी पर्व बड़ी धुमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करके की।

विद्यालय प्राचार्य नवीन पारिक, प्राथमिक हेड चारू मेहता, प्रबंधन समिति सदस्य मा. सोमप्रकाश रहेजा, हरीश रहेजा व सभी स्टाफ सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर नन्हे-मुन्हे छात्रों द्वारा पंजाबी भंगड़े कूकिये मार उडारी पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। जिससे वहां पर मौजूद सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे।

साथ ही छात्रा गीता ने  बैसाखी  पर्व पर स्पीच दी गई जिसमें उसने बैसाखी पर्व के बारे में विस्तार से बताया। छात्र कशिश ने डा. भीमराव अंबेडकर की शिक्षा और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य नवीन पारिक ने बताया कि बैसाखी का पर्व हर वर्ष 14 अप्रैल को मनाया जाता है। यह किसान वर्ग के लिए फसल कटाई का समय है। यह त्यौहार पंजाब राज्य में सर्वाधिक लोकप्रिय है।

डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे सविधान के निर्माता थे, उच्च कोटि के  शिक्षाविद थे, वे ऐसे नेता थे जिन्होंने समाज में समानता के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया। महिलाओं की सामाजिक स्थिति को सुधारने के लिए पूरजोर प्रयास किया। पूरा भारत देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।