भिवानी:
महिलाएं आज ना केवल शिक्षा व खेल, बल्कि राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है तथा अपनी प्रतिभा के दम पर विश्व भर में नाम कमा रही है। लेकिन इसके बावजूद भी हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश जेपी की सोच है कि परिवार की विरासत सिर्फ पुरूष संभाल सकते है, महिलाएं नहीं। उनका यह ब्यान पूरी महिला जाति का अपमान है।
यह बात इंडियन नेशनल लोकदल की महिला प्रदेश सचिव इंदु परमार ने हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश जेपी द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित ब्यान का विरोध जताते हुए कही। उन्होंने कहा कि सांसद जयप्रकाश को अपनी टिप्पणी वापिस लेनी चाहिए और देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। इंदु परमार ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक महिला थी। यही नहीं कांग्रेस की सर्वासर्वा नेत्री सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी भी महिला है। इंदु परमार ने कहा कि कांग्रेस सांसद ने महिला विरोधी यह ब्यान देकर अपनी तुच्छ मानसिकता जाहिर की है। उनका यह ब्यान ना केवल निदंनीय, बल्कि शर्मनांक भी है। जिसके लिए सांसद जयप्रकाश को तुरंत प्रभाव से महिला वर्ग से माफी मांगनी चाहिए। इंदु परमार ने कहा कि इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां पर महिला व पुरूष कार्यकर्ताओं में भेदभाव नहीं किया जाता।