Loading

कांग्रेस नेताओं ने की ईडी के दुरूपयोग व घोटालों की जांच की मांग जेपीसी से कराने की मांग
भाजपा सरकार तानाशाही बरतने में नहीं छोड़ रही कोई कसर : विनोद भूषण दहिया

बवानीखेड़ा:

भारतीय जनता पार्टी ने अपने नीजि स्वार्थ के लिए ना केवल ईडी का जमकर दुरूपयोग किया, बल्कि भाजपा शासनकाल में कई बड़े-बड़े घोटाले भी हुए, जिनकी आज तक जांच नहीं हुई। ऐसे में ईडी के दुरूपयोग के खिलाफ एवं घोटालों की जांच की मांग जेपीसी द्वारा करवाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस द्वारा उनका प्रदर्शन खत्म करवाने के लिए प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रदर्शन में बवानीखेड़ा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद भूषण दहिया भी पहुंचे तथा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अपनी गिरफ्तारी दी।

इस मौके पर विनोद भूषण दहिया ने कहा कि भ्रष्टाचरा मुक्त शासन देने का दावा करने वाली भाजपा शासनकाल में बड़े-बड़े घोटाले हुए, जिनकी आज तक जांच नहीं हो पाई। यही नहीं भाजपा अपने नीजि फायदे के लिए ईडी का जमकर दुरूपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है, जो कि कांग्रेस के नेताओं को निशाने पर लेकर निरंतर ईडी जैसी जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। यह लोकतांत्रिक प्रणाली मेंं विपक्ष को दबाने का अलोकतांत्रिक कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की असलियत पहचान चुकी है तथा जनविरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/clickindianews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *