Loading

भिवानी

कांग्रेस संगठन द्वारा लगातार हो रहे विस्तार और मज़बूती के क्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी कड़ी में पार्टी ने एससी विभाग में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए शिव कुमार चांगिया को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सचिव (एससी विभाग) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य में पार्टी के अनुसूचित जाति वर्ग में अपनी पैठ को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को ग्रहण करने के बाद शिव कुमार चांगिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय चेयरमैन एससी विभाग राजेंद्र पाल गौतम, एआईसीसी राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष मनोज बागड़ी का आभार प्रकट किया।

चांगिया ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और वह पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।चांगिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों की आवाज़ बुलंद करने का काम किया है।

मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ बनने के लिए काम करता रहूंगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के मार्गदर्शन में एससी विभाग को और अधिक मज़बूत किया जाएगा।