भिवानी
गांव चांग स्थित सूर्या युथ बिग्रेड लाइब्रेरी में स्वर्ण पदक विजेता का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महेंद्रगढ़ के ककरोला में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बाॅक्सर दिव्या ने स्र्वण पदक हासिल करने पर ये सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सूर्या युथ बिग्रेड लाइब्रेरी पहुंचने पर दिव्या का फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सूर्या युथ बिग्रेड प्रधान मुकेश परमार ने कहा कि बच्चों को खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
दिव्या की जीत का श्रेय उनके पिता सोनू सिंह व दादा धर्मवीर सिंह को जाता है जोकि हमेशा उसकी हर प्रतियोगिता में हौंसला बढ़ाने के लिए साथ रहे। इस अवसर पर जगन्ननाथ जागड़ा, विजय बांमर, योगेश जांगड़ा, सुनील प्रजापत, सुभाष जाट, अनूप प्रताप आदि मौजूद थे।