Loading

भिवानी।

गांव चांग स्थित आईडियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करके की।

विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मा. सोमप्रकाश, सुनील रहेजा, हरीश रहेजा, प्राचार्य नवीन पारिक, प्राथमि हेड चारू मेहता व समस्त स्टाफ सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचार्य नवीन पारिक ने बताया कि देश भर में अश्चिन पूर्णिमा के अवसर पर रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के साहित्यिक और आध्यात्मिक योगदान को याद किया जाता है। जगह-जगह शोभायात्राएं, धार्मिक कार्यक्रम और भजन कीर्तन आयोजित होते हैं।

जहां उनके आदर्शों और  सामाजिक समरसता के विचारों को  सम्मान दिया जाता है। महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत के प्रथम  श्लोक रचियता होने का गौरव प्राप्त है। उनका जीवन हमें इस बात की प्रेरणा देता है कि कोई भी व्यक्ति अपने कर्मों को सुधारकर महानता को प्राप्त कर सकता है। उनकी शिक्षाएं और रचनाएं आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। हम सभी को उनके  बताए हुए मार्गों व आदर्शों पर चलने का प्रयत्न करना चाहिए।