Loading

भिवानी, अभय ग्रेवाल 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 300 से ज्यादा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसी में शामिल रही भिवानी जिले के गांव बडेसरा के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा जिसने कक्षा 12वीं में भिवानी जिले में तीसरा स्थान हासिल किया था।

आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी सुपुत्री सियाराम को माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भिवानी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डाॅ पवन शर्मा के हाथों से सम्मानित हुई। लक्ष्मी ने बताया कि मेहनत का फल मीठा होता है।

यह सुना था। लेकिन ये अब मैने देख भी लिया है। लक्ष्मी ने कहा कि यह कभी न भूलने वाला स्वर्णिम पल अपने आप में यादगार रहेगा। मैं यह सम्मान अपने गुरु जनों और माता पिता को समर्पित करती हूं जिन्होंने मुझे इस काबिल बनाया।
वहीं स्कूल के प्राचार्य कर्मवीर शास्त्री ने कहा कि लक्ष्मी गांव की पहली विद्यार्थी है जिसने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर गांव बडेसरा में इतिहास रचने का काम किया है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक आदर्श विद्यालय बडेसरा की छात्रा रही है। लक्ष्मी हमेशा अपनी कक्षा में अव्वल रही। मैं बेटी लक्ष्मी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।