Loading

हांसी, अभय ग्रेवाल

सीएम नायब सैनी नए जिले हांसी में ध्वजारोहण में किया। सुबह को ग्रामीणों ने इस प्रोग्राम का विरोध किया, जिस पर पुलिस से उनका टकराव हो गया। लाठीचार्ज और पथराव भी हुआ। इसे देखते हुए पुलिस ने कार्यक्रम सख्ती बरती और कई लोगों को बाहर ही रोक दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम पुस्तुति देने वाले बच्चों के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की और सोमवार के भी अवकाश का ऐलान किया।

वहीं, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष यमुनानगर में ध्वजारोहण किया। पानीपत और यमुनानगर में सुबह से ही बारिश हो रही है। दोनों जगह परेड भी बारिश के बीच ही हुई। वहीं, भिवानी में बारिश होने के कारण भीम स्टेडियम के ग्राउंड में पानी भर गया। इस कार्यक्रम स्थल बदलकर हाल में आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल बंद होने के कारण उमस ने भी लोगों को परेशान किया।

नूंह में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान गर्मी के कारण करीब आधा दर्जन बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों को चक्कर और कमजोरी की शिकायत होने पर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह पहुंचाया गया। वहीं, नारनौल में भी कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें टीचर ने संभाला और टेंट में लेजाकर पानी पिलाया और हवा की। इसके बाद पैरेंट्स को बुलाकर बच्चों को घर भेज दिया गया।

हरियाणा पुलिस के 11 अधिकारियों को पुलिस पदक दिए गए। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की सब-इंस्पेक्टर सुशीला कौशिक को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया गया। वहीं, 10 अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक मिला। इनमें IPS नाजनीन भसीन, डीएसपी जितेश मल्होत्रा, इंस्पेक्टर राजीव रंजन, इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, सब-इंस्पेक्टर संजीव कुमार, सब-इंस्पेक्टर संदीप, सब-इंस्पेक्टर रामफल, एएसआई पवन कुमार, एएसआई प्रवीण कुमार और एएसआई अनिल कुमार शामिल हैं।