![]()
भिवानी
जजपा स्थापना दिवस रैली महेन्द्रगढ़ को लेकर जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हल्का तोशाम में अनेक जनसभाएं करके न्यौता दिया। इस मौके पर युवा प्रदेशाध्यक्ष ने डा अजय सिंह चौटाला का वह कार्यकाल याद दिलाया जब उन्होंने भिवानी से सांसद रहते 13 हजार पक्की नौकरियां देने का काम किया था। उन्होंने दावा किया की इतनी नौकरियां स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने लोकसभा क्षेत्र से नहीं दे पाये होंगे। दिग्विजय ने भाजपा को महिला विरोधी करार देते हुए कहा कि महिलाओं को लाड़ो लक्ष्मी योजना के नाम पर ठगा जा रहा है।
चौटाला ने 6 दिसम्बर जन जन अधिकार रैली को लेकर उपस्थित ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में महेन्द्रगढ़ पहुंचने का आह्वान किया। दिग्विजय ने आज हल्का तोशाम के गांव बापौडा,खरकडी सोहान,थिलौड,रोढा,हसान,देवराला, भारीवास,ढाणीमीरान,ढाणी दरियापूर का दौरा कर रैली का निमंत्रण दिया ।
इस मौके पर भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज गरीबों को पीपीआईडी के नाम पर तंग किया जा रहा है। गरीब लोगों की छत कच्ची है लेकिन पीपीआईडी में इन्कम 10 लाख दिखा रखी है। चौटाला ने कहा की भाजपा ने धर्म मजहब का नया प्रोपगेंडा चला दिया है। यूपी चुनाव से पहले राम और भगवान कृष्ण के अनुयायियों को लड़वाने की तैयारी योगी सरकार कर रही है।
*जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला का बड़ा ब्यान भिवानी महेंद्रगढ़ से डाक्टर अजय सिंह चौटाला लड़ेंगे लोकसभा चुनाव*
उन्होंने कहा कि डा. अजय सिंह चौटाला ने भिवानी में 13 हजार नौकरियां दी थी। इतनी नौकरियां तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के क्षेत्र से भी इतनी नौकरी नहीं लगी होगी।
भाजपा राज में आज मंडियों में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अंगूठा लगाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सबसे कम फसल खरीदने की खबर अखबारों के पहले पेज पर है। भाजपा इसे अपनी उपलब्धियां बताती है।
भाजपा ने तो राम के नाम को भी नहीं बख्शा,अब जनता का इनका राम के नाम पर वोटों की राजनीति का पता चल गया है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि चुनाव आयोग की नाकामी भाजपा सरकार की मंशा को साफ साफ दर्शाती है। सवाल चुनाव आयोग से पूछा जाता है जवाब भाजपा देती है।
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए दिग्विजय ने कहा कि जब तक है भूपेंद्र जी है,तब तक नरेंद्र जी है। कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भाजपा की बढ़िया सेटिंग है.
इनेलो के नेताओं और उनके कर्मों से जनता पहले ही दुखी थी। इनेलो का कहीं नं नहीं है।
चौटाला ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि डा.अजय सिंह चौटाला भिवानी से लोकसभा का चुनाव लडेंगे और फिर से भिवानी के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएंगे। जेजेपी इस बार अपना स्थापना दिवस 6 दिसंबर को महेन्द्रगढ़ में स्थापना दिवस पर रैली कर रही है। इस रैली को कामयाब करने के लिए जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भिवानी विधानसभा के गाँवों में निमंत्रण देने पहुँचें थे।। उन्होंने कहा कि नशे और अपराध में हरियाणा देश में नंबर वन हो चुका है। उन्होंने कहा कि दिवाली जैसे पावन पर्व पर पांच पांच मर्डर हो जाते हैं। बावजूद इसके हमारा CM, हमारा CM रहा ही नहीं रहा। CM नायब सैनी हरियाणा की बजाय पंजाब के CM बन चुके हैं। इसीलिए भाजपा को अब हरियाणा के लिए नया CM ढूँढना चाहिए।
इस मौके पर उनके साथ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा हल्का अध्यक्ष ऋषिपाल फौगाट, रविन्द्र पटौदी,सेठी धनाना ओमी बापौडा, प्रदीप रोढा,कृष्ण सुंगरपूर, प्रवक्ता राजू मेहरा, सोमबीर ढाणीमाहू, सुखबीर संडवा, सज्जन प्रजापत,मदन यादव, रविन्द्र पौटलिया,सोनू बंसल, सुरेश बुढच,सतपाल तलवानी,अजय पायल,दीपेश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।।