![]()
भिवानी ,अभय ग्रेवाल ।
जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला आज जन जन अभियान के तहत हल्का भिवानी व बवानीखेड़ा के अनेक गांवों में पहुंचे इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना। वहीं देर शाम वह भिवानी के भीम स्टेडियम भी पहुंचे और जर्जर हालत के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। चौटाला ने अपने जन जन अभियान के तहत कामनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम विश्व में नाम करने वाले साक्षी चौधरी और सचिन सिवाच को बधाईयां दी और समृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
वहीं भिवानी पहुंचे दिग्विजय सिंह चौटाला को जब स्थानीय भीम स्टेडियम के खराब हालातों के बारे में पता चला तो वह स्टेडियम पहुंचे और जर्जर स्टेडियम की हालत देखकर दिग्विजय सिंह चौटाला अचंभित हुऐ। उन्होंने
भीम स्टेडियम का दौरा कर बदहाली पर DC भिवानी को फोन लगाया और जल्द से जल्द भीम स्टेडियम की हालत ठीक करवाने की बात कही।
इस मौके पर
दिग्विजय चौटाला ने खेल सुविधाओं की कमी पर सरकार को घेरा और बोले की CM नींद से जागें, हिन्दू मुस्लिम से काम नहीं चलेगा
ऐसे बदहाल स्टेडियम से कैसे खिलाड़ी और अग्निवीर पैदा होंगे।
चौटाला ने गुजरात को खेल बजट का सबसे ज़्यादा पैसा देने पर उठाए सवाल उठाऐ वहीं कॉमनवेल्थ की मेजबानी हरियाणा को ना मिलने पर भी प्रदेश सरकार को घेरा
इस मौके पर मीडिया से बातचीत में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जिस स्टेडियम ने जमाने से देश व तिरंगे का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी दिये, वही आज बदहाल है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि CM सैनी नींद से जागो, हिन्दू मुस्लिम से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक बात नहीं, मिट्टी से सोना उगाने की है, ये तब होगा जब सरकार की नीयत ठीक होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा के खिलाड़ियों के मेडल दिखा गर्व जताते हैं और खेल बजट गुजरात को देते है। वहीं भाजपा नेताओं द्वारा कॉमनवेल्थ की मेजबानी हरियाणा को सुविधाओं के अभाव में ना मिलने और पूर्व की सरकार को दोषी ठहराने के बयानों पर दिग्विजय ने पलटवार कर कहा कि भाजपा अपनी कमियाँ पर दूसरों पर ना थोपें। तब नहीं हुआ तो औरों को चुना था। मतलब अब भाजपा को चलता करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल धर्म व जाति के सहारे चल रही है।
दिग्विजय ने कहा हर बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में हरियाणा व भिवानी के खिलाड़ियों का दबदबा रहता है। पर यहां सुविधाओं की कमी अब सियासी मुद्दा बनने लगा है। अब देखना होगा कि सरकार विपक्ष की सियासत पर कितनी गंभीर होती है।अपने जन जन अभियान के दौरों के दौरान दिग्विजय ने कामनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता साक्षी चौधरी के गांव धनाना पहुंचकर और सचिन सिवाच को मिताथल पहुंचकर बधाईयां दी साथ ही भविष्य में ओलम्पिक खेलों में अधिक से अधिक मेडल लाने की उम्मीद भी जताई।
चौटाला ने दोनों खिलाड़ियों के परिवार को बधाईयां दी।
मुंढाल गौशाला शेड का किया उद्घाटन
इस मौके पर चौटाला ने 5..50 लाख रुपए की राशि से मुंढाल में गौशाला का उद्घाटन किया। मुंढाल गांव के बुजुर्गो ने कहा कि दिग्विजय सिंह चौटाला ने जो वादा किया वह निभाया है। उन्होंने दिग्विजय चौटाला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा, हल्का अध्यक्ष अजमेर मुंढाल,शेटी धनाना, प्रैस सचिव राजू मेहरा, जयदीप ग्रेवाल बामला, सुमित ढुल,अंकित ढुल, भूपेंद्र गोदारा,भानी देवी,सुलोचना पोटलिया,दिलावर मुढाल,राजेश शर्मा,बलवान फौजी,अवतार सागवान,प्रदीप गोयल,राजेश ग्रेवाल,अमित ओला,सजय कारखल,मुनीष राणा,जरनैल सीपर,ओमी राजपूत,पारस भैणी,आशु बालमिकी,हीतेश चावरिया,सुरेन्दर गोदारा,जितेन्द्र रेवाडीखेडा,दिपक रेवाडी खेडा,राजबीर राहड,राहुल सामलायना ,राजवीर तालू ,जगदीश धनाना ,एडवोकेट संजय कारखल, जरनैल सिंह सिप्पर, जिला परिषद अमित ओला,सेठी थनाना,मुनीश राणा बुवानीवाला, दिलावर मुढांल, राजपाल सिंगल, सुमित ढूल, अंकित ढूल, सुरेंद्र गोदारा, अजय सौलथ , मास्टर रमेश दहिया, दीपक लाम्बा, अनुज शैषमा, राहुल एसपी ,राहुल समलायन, जितेन्द्र शर्मा, दीपक परमार , राजेन्द्र सिवाच, प्रदीप तालू ,सुनील तालू, राजेश शर्मा, राजेश लाम्बा आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे!