Loading

भिवानी

दिल्ली के छात्र आंदोलन ने देश में नई क्रांति का आगाज किया है। आने वाले समय में छात्र देश का भविष्य बनेंगे। इसलिए युवाओं को आगे आकर भाजपा सरकार के खिलाफ बिगूल बजाना होगा। क्योंकि आज मौजूदा सरकार के कारण युवा सड़कों पर है बेरोजगारी का मार झेल रहा है। आऐ दिन परिक्षाओं में पेपर लीक होने पर छात्र परेशान हैं।

यह बात आज दिग्विजय सिंह चौटाला ने चौधरी देवीलाल सदन में इनसो में शामिल हुऐ युवाओं को संबोधित करते हुए कहे। सीबीएलयू युनिवर्सिटी इनसो अध्यक्ष कुमारी सपना और नीकू कुंगड़ के प्रयासों से आज सैकड़ों युवाओं ने इनसो कि सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कुमारी सपना और नीकू कुंगड ने इनसो संगठन में अधिक से अधिक छात्रों को शामिल कर मजबूती देने की बात भी कही। शामिल हुए छात्रों को भरपूर मान सम्मान की बात कह दिग्विजय चौटाला ने कहा की आने वाला समय। युवाओं का है।

आज निधि फरमाना,सुषमा बापौडा,राखी तंवर,खुशी चांग, तमशा गागोलिया, विश्वेंद्र गोयत,अभिनव भिवानी, गौरव उमरावत,हर्ष सांजरवास,कृष, सुमित,सोनू, हर्ष, सृजित, जयदीप,जतिन कुशल,विपिन,भावेश,सचिन, प्रिंस और वाशु ने इनसो में आस्था जताई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा शेट्टी धनाना,कुमारी सपना,नीकू कुंगड,प्रैस सचिव राजू मेहरा, भूपेंद्र गोदारा,बललू बामला, राजेश ग्रेवाल, अप्रूव यादव सुलोचना पोटलिया, मदन जूसवाला, प्रदीप गोयल, अवतार सांगवान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।