![]()
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का रंग पूरे सोनीपत में देखने को मिला। जहां एक निजी विद्यालय की चार छात्राओं को में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधने का विशेष अवसर मिला, वहीं सोनीपत शहर में भी विभिन्न परिवारों में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर पर्व की खुशियां मनाईं।
प्रधानमंत्री कार्यालय में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में निजी विद्यालय की चार छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी। छात्राओं ने प्रधानमंत्री को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह, प्रेम, सौहार्द और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का संदेश दिया।
समारोह में निजी स्कूल की प्रियान्शी- कक्षा 12वीं, मायरा-कक्षा 9वीं, अन्वेषा-कक्षा 9वीं-ए और सान्वी-कक्षा 8वीं-सी की छात्राएं शामिल हुईं। छात्राओं के साथ विद्यालय की ग्लोबल आउटरीच डायरेक्टर एस्कॉर्ट के रूप में मौजूद रहीं।
छात्राओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षाबंधन मनाने और उन्हें राखी बांधने का अवसर उनके जीवन का गौरवपूर्ण और यादगार अनुभव है। इस अवसर ने उनमें देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कारों के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत किया।
विद्यालय प्रशासन ने प्रधानमंत्री कार्यालय और संबंधित अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के विशेष अवसर विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।