![]()
भिवानी
पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा, आईपीएस, द्वारा जिला में अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने गांव चांग में बिना लाइसेंस देशी शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
**घटना एवं पुलिस कार्रवाई:**
दिनांक 13.10.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी में तैनात उप निरीक्षक सुशील कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी पर बस अड्डा चांग पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गांव चांग में काफी समय से बंद पड़े पटवारखाने के पीछे एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टों में बिना लाइसेंस देशी शराब रखकर बेच रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और एक व्यक्ति को देशी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय पुत्र महेंद्र, निवासी गांव चांग, जिला भिवानी के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक के कट्टों में कुल 96 बोतल देशी शराब बरामद की हैं। आरोपी अजय के विरुद्ध थाना सदर भिवानी में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।