Loading

भिवानी।

हरियाणा दिवस के अवसर पर गांव चांग के राजकीय हाई स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमोद सरपंच गांव सीमा से व जेई हरीष सैय मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे और युवाओं की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करूण जांगड़ा व भाईचारा ग्रुप संयोजक विजय बागड़ी के सहयोग से इस खेल प्रतियोेगिता का आयोजन किया जिसमें दौड़ प्रतियोगिता, कुश्ती व कबड्डी के मैच करवाए गए।

100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर विकास, 400 मीटर में कुनाल प्रथम, 800 मीटर में अजय पहले स्थान पर व 600 मीटर में राॅकी ने पहला स्थान हासिल किया व दूसरे स्थान पर अजय सैनी रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को करूण जांगड़ा, सरपंच प्रमोद व विजय बागड़ी ने नगद राशि देकर सम्मानि किया।

करूण जांगड़ा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा दिवस हमारे लिए न केवल एक राज्य के गठन का उत्सव है, बल्कि यह हमारी खेल प्रतिभाओं और कड़े परिश्रम को याद करने का भी दिन है।

इस अवसर पर युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर कोच सोमबीर, जयबीर नाफरियां, अजय चाहर, कोच जगबीर, सुनील प्रजापति, संजय टांक, अजय पहलवान, शिवकुमार, हर्ष टांक, मनोज परमार, आंनद परमार, कोच संजय, काला, प्रदीप कुंडू सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।