![]()
भिवानी, अभय ग्रेवाल
भीम स्टेडियम में आयोजित एशियाई और पैरा एशियाई खिलाडिय़ों के सम्मान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के खिलाडिय़ों को करीब 189 करोड़ रूपए से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की। इस दौरान खिलाडिय़ों का उत्साह देखते ही बना रहा था।
एशियन गेम्स-2026 में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी, शूटिंग, एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग और तीरंदाजी सहित अनेक खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 32 पदक हासिल किए। इस दौरान खिलाडिय़ों ने 14 स्वर्ण, 9 रजत और 9 कांस्य पदक जीते। इसी प्रकार से 5वें पैरा एशियन गेम्स में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने पैरा एथलेटिक्स, पैरा बैडमिंटन, पैरा तीरंदाजी, पैरा शूटिंग, पैरा तैराकी और पैरा टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों में कुल 51 पदक हासिल किए। इनमें 8 स्वर्ण, 9 रजत और 34 कांस्य पदक शामिल हैं।
एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक विजेताओं में रोहतक की शेफाली वर्मा ने महिला क्रिकेट, रेवाड़ी के कमलजीत और झज्जर की सुरुचि ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम शूटिंग, जींद की नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप शूटिंग तथा सोनीपत की किरण पहल ने 1600 मीटर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार से कबड्डी में पानीपत के राहुल सेठपाल और अंकित, चरखी दादरी के सुमित और ऋतुु, हिसार से मनीषा कुमारी व निकिता, जींद से पूजा हथवाला, पानीपत से ऋतुु नेगी, रोहतक के देवांक, झज्जर के अयान तथा सोनीपत के सुनील कुमार, जयदीप, आशु मलिक और राजरानी ने स्वर्ण पदक जीता है। महिला हॉकी में सिरसा की सविता पूनिया, सोनीपत की ज्योति, साक्षी राणा, नेहा और शिल्पी डबास, हिसार की दीपिका, कुरुक्षेत्र की नवनीत कौर तथा भिवानी की इशिका स्वर्ण पदक विजेता हैं। पुरुष हॉकी में हिसार के संजय, सोनीपत के सुमित, यशदीप सिवाच और अभिषेक ने पदक जीता हैं। तीरअंदाजी में सोनीपत के कुशल दलाल, बांक्सिंग में रोहतक की प्रवीन कुमारी व हिसार के अंकुश, कुश्ती में चरखीदादरी के सुजीत कलकल व जिला झज्जर के अमन सेहरावत ने स्वर्ण पदक जीता है।
रजत पदक विजेताओं में जींद के हिमांशु ढिल्लों ने शूटिंग में दो पदक, रोहतक की आशिमा अहलावत ने महिला ट्रैप टीम, भिवानी के यशवीर सिंह ने भाला फेंक, पानीपत के नितेश ने कुश्ती, झज्जर की दीक्षा डागर ने महिला टीम गोल्फ तथा हिसार की अंतिम पंघाल ने कुश्ती में पदक हासिल किया।
कांस्य पदक विजेताओं में पंचकूला की राइजा ढिल्लों ने शूटिंग, रोहतक की सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, अंबाला की मनप्रीत कौर ने शॉट पुट, हांसी के नरेंद्र बेरवाल ने बॉक्सिंग, फतेहाबाद की पूजा ने हाई जंप, सोनीपत के सुनील कुमार ने कुश्ती तथा झज्जर के दीपक पूनिया ने कुश्ती में पदक हासिल किया। भिवानी की प्रिया घनघस ने भी बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता।

इसी प्रकार से एशियन खेलो में अन्य खिलाडिय़ों ने भी भाग लिया। इनमें जींद की कीर्ति (तीरंदाजी), करनाल के अनीश (शूटिंग), झज्जर की मनु भाकर (शूटिंग), झज्जर की पूजा (कैनोइंग), अंबाला के नितिन कुमार (रोइंग), करनाल के बलराज पंवार, झज्जर के विशाल और विपिन कुमार (कुराश), सोनीपत की संगीता और भारती (कुराश), कुश्ती में झज्जर के रजत रुहिल और सुमित, सोनीपत के अमन, पानीपत के सागर जगलान ने भाग लिया। इसी प्रकार से महिला कुश्ती में जींद की मनीषा, रोहतक की मानसी और दीपांशी, जींद की प्रिया, पानीपत की निशा दहिया, चरखी दादरी की पूजा (महिला हेप्टाथलॉन), भिवानी की सीमा कालिरमना (महिला डिस्कस थ्रो), भिवानी के कृष्ण कुमार (800 मीटर दौड़), वुशु में सोनीपत की अपर्णा व पानीपत के आर्यन, सोनीपत की कशिश मलिक (ताइक्वांडो), रोहतक की उन्नति हुड्डा और पंचकूला की देविका सिहाग ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिया।

इसी प्रकार से पुरुष बॉक्सिंग में भिवानी के सचिन सिवाच व जींद के सुमित कुंडू, भिवानी की साक्षी और प्रीति पवार, झज्जर की मीनाक्षी (महिला साइक्लिंग), रेवाड़ी के सचिन और जींद के आदित्य (पुरुष फेंसिंग, फॉइल टीम), जींद के लक्ष्य बादसर (पुरुष फेंसिंग, सेबर टीम), जींद की कनुप्रिया चावला (महिला फेंसिंग, फॉइल टीम), रेवडी की अनुप्रिया (महिला फेंसिंग, इपी टीम), करनाल की तनिक्षा खत्री (महिला फेंसिंग, एपी टीम), महेंद्रगढ़ के चिराग (पुरुष वॉलीबॉल), झज्जर के अमित गुलिया (पुरुष वॉलीबॉल) और झज्जर के सुमित नागल (टेनिस) के नाम भी दर्ज हैं।
– ये भिवानी के खिलाड़ी
भिवानी जिले की इशिका ने महिला हॉकी टीम के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। यशवीर सिंह ने पुरुष भाला फेंक में रजत पदक तथा प्रिया घनघस ने महिला बॉक्सिंग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। भिवानी के अन्य खिलाडिय़ों में सीमा कालिरमना (डिस्कस थ्रो), कृष्ण कुमार (800 मीटर दौड़), सचिन सिवाच (बॉक्सिंग), साक्षी (बॉक्सिंग) और प्रीति पवार (बॉक्सिंग) के नाम भी शामिल हैं।

पैरा एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने किया शानदार प्रदर्शन
पांचवें पैरा एशियन गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन जापान में 18 से 24 अक्टूबर तक हुआ। चरखी दादरी के देवेंद्र ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता, जबकि फरीदाबाद के प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो और डिस्कस थ्रो में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। सोनीपत के सुमित व रोहतक के रिंकू हुड्डा ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। झज्जर के हनेय ने भी जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया और एक कांस्य पदक भी जीता है।
पैरा बैडमिंटन में चरखी दादरी के नितेश कुमार ने एकल स्पर्धा में स्वर्ण और मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीता। हिसार के संदीप ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। कैथल के हरविंद्र सिंह ने पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार से रजत पदक विजेताओं में फरीदाबाद के मनीष नरवाल, सोनीपत के अशोल मलिक और मनजीत, गुरुग्राम के कपिल और पूजा, हिसार की भावना चौधरी, सिरसा के प्रमोद तथा हिसार की कोकिला शामिल हैं।
कांस्य पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों में रोहतक के हिमांशु नांदल, हिसार के प्रदीप कुमार, झज्जर के सुखचैन, रोहतक के करमज्योति, फतेहाबाद के रोहित कुमार, पानीपत के नवदीप सिंह, सोनीपत के धर्मबीर, राहुल सरोहा, रोहतक के विशेष और संदीप दांगी शामिल हैं। इसके अलावा फरीदाबार से दिंवाशी सतीजा, हिसार से एकता भ्याना, झज्जर से बिजेन्द्र, पानीपत से सुमन देवी, रोहतक से राकेश, सोनीपत से प्रवीण कुमार, नीरज, राकेश पांडे, हार्दिक मकार व अमित सरोहा और पलवल से मनीष कुमार ने खेलों में भाग लिया।