Loading

भिवानी

गांव चांग में स्थित राजबीर सिंह पेट्रोल पंप पर करीब 9 बजे षार्ट षर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। पेट्रोल और डीजल के नोजल के बिल्कुल करीब आग भड़कने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, पेट्रोल पंप कर्मचारियों की मुस्तैदी और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बहुत बड़ा विनाशकारी हादसा होते-होते टल गया।

पेट्रोल पंप मालिक अनिल परमार ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले इन्वर्टर बैटरी लगवाई थी आज अचानक से बैटरी में ब्लास्ट हो गया जिस कारण वहा रखा मोबील व तेल के सैंपल में भयकर आग लग गई।

जिस कारण वहा रखा करीब 3 लाख रूप्ये की नगदी व करीब 15 लाख रूपये का मोबिल, तेल के सैंपल व अन्य करीब 5 बैटरी जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि गनिमत रही की किसी प्रकार की किसी कर्मचारी को कोई चोंटे नही आई हैं। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया। वही डायल 112 से कृष्ण कुमार व गुजरानी चैकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास किए।