Loading

भिवानी,अभय ग्रेवाल

गांव चांग निवासी सैनिक सुनील की इंस्टाग्राम पर युवती से हुई दोस्ती ने पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया। गांव चांग निवासी सैनिक 31 वर्षीय सुनील का शव युवती के साथ गुढ़ागौड़जी थाना के गांव भोड़की राजस्थान में एक पेड़ से लटका मिला है। मृतक सुनील के परिजनों ने इसे हत्या की आशंका जताई है। शुक्रवार सांय मृतक का शव गांव चांग में लाया गया जहां सेना के जवानों ने सुनील को अंतिम विदाई दी।

पुलिस जांच में दोनों युवक-युवती के जहर निगलने से मौत की आशंका जताई गई है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
मृतक सुनील के भाई प्रवीन ने बताया कि सुनील प्रयागराज में सेना में कार्यरत था। सुनील की हाल ही में प्रमोषन हुई थी जिसके बाद उसको जम्मू कष्मीर में रिपोर्ट करनी थी। प्रवीन ने बताया कि सुनील एक महिने की छूट्टी लेकर प्रयागराज से गांव चांग अपने घर आया हुआ था, 15 दिन बाद उसको वापिस जम्मू कष्मीर में पहुंचना था। मृतक सुनील का एक छोटा भाई मनीष है जबकि उसके पिता जयबीर मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे थे। सुनील परिवार कें बड़ा था दोनों भाईयों की षादी एक ही परिवार भिवानी की हुई है। सुनील को 2 बच्चे है जिनमें बड़ा बेटा व छोटी बेटी है। परिजनों ने हत्या की आषंक जताते हुए एक षिकायत राजस्थान पुलिस को भी दी है।
आधार कार्ड से हुई पहचान
सुनील की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से हुई है, इसके बाद उसक परिजनों को इस घटना के बारे में पता चला। जबकि युवती की पहचान झुंझुनूं जिले के खींवासर गांव निवासी इंदुबाला के रूप में हुई है। मृतक सुनील बृहस्तिवार को बिना बताए घर से निकला था जिसकी तलाष घर वाले कर रहे थे।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
मृतक सुनील कुमार भारतीय सेना में कार्यरत था और करीब एक सप्ताह पहले ही छुट्टी पर घर आया था। उसकी इंदुबाला से पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थीए जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सुनील की पत्नी ने उसे इंदुबाला से वीडियो कॉल पर बात करते हुए देख लिया थाए जिसके बाद परिवार में विवाद हो गया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे सुनील घर से निकलाए जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।शुक्रवार सुबह मोबाइल लोकेशन के आधार पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।