Loading

गुरुग्राम के रहने वाले बिग बॉस OTT सीजन-2 के विनर एल्विश यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जवाब में खरगोश जनता पार्टी (KJP) का पोस्टर जारी किया है। बुधवार को उन्होंने अपने X हैंडल पर CJP पर तंज कसते हुए KJP का पोस्टर और मैनिफेस्टो शेयर किया। इसमें लिखा था- “गाजर हमारा हक, स्पीड हमारी पहचान, खरगोश एकता जिंदाबाद, तेज दिमाग, लंबे कान, सबका विकास गाजर के साथ।”

पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। CJP समर्थकों ने एल्विश की आलोचना शुरू कर दी, जिसके बाद उन्होंने लाइव आकर सफाई दी। कुछ ही घंटों में यह पोस्ट X पर 20 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच गई। वहीं यूजर्स ने ट्रोल करते हुए लिखा- “नीट पेपर लीक पर साइलेंट, बांग्लादेशी हिंदुओं के मामले में साइलेंट, सिलेंडर मैटर पर साइलेंट, अब CJP कंट्रोवर्सी के बीच अपने सॉन्ग प्रमोशन का तरीका है।”