Loading

भिवानी

शहर की मुख्य कालोनी डा. अम्बेडकर कालोनी के मुख्य मार्गों की हालत खस्ता है जबकि यह दो वार्डों से लगती कालोनी है लेकिन विकास के नाम पर कोई पैरवी हो पा रही थी। इसी को लेकर आज डा.अम्बेडकर कालोनी, न्यू अम्बेडकर कालोनी,बिसिया वाली जोहडी, बाल्मिकी कालोनी के निवासियों ने स्थानीय गुरु रविदास धर्मशाला में नगर परिषद चैयर्पसन भवानी प्रताप सिंह को आमंत्रित किया। कालोनी निवासियों ने वार्ड 13 एवं 14 के मुख्य मार्गों जो डा अम्बेडकर कालोनी से दादरी गेट एवं डा अम्बेडकर कालोनी से हनुमान गेट जाने वाले रस्ते की खस्ताहाल को जल्द से जल्द ठीक करवाने का मांग पत्र सौंपा जिसपर भवानी प्रताप ने कहा की वह इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाएंगे। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी बेशर्ते समस्या उनके संज्ञान में आनी चाहिए।

अवैध कब्जों से परेशान डा अम्बेडकर कालोनी निवासी…
वहीं दोनों वार्डों की कच्ची गलियों को भी अतिशीघ्र पक्का करवाने की बात भवानी प्रताप ने कही। वार्ड निवासियों ने न्यू हाउसिंग बोर्ड के पीछे 10-10 फूट पर किये गये अवैध कब्जों को लेकर भी चैयर्पसन प्रतिनिधि को अवगत करवाया। ढाणा रोड गली नं 5 में अवैध कब्जों का बुरा हाल है यहां से निकलना भी बद्तर हो गया है।
आलम यह हो गया है की एक वाहन के आने से दूसरा वाहन ही नहीं निकल सकता।
कालोनी निवासियों ने कालोनी के ढाणा रोड पर रस्ता दिया जाने की भी मांग रखी।

सभी मांगों को लेकर भवानी प्रताप सिंह ने कहा की वह प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई करवाएंगे। उनके संज्ञान में कच्ची गलियों एवं मुख्य मार्गों की खस्ताहाल को अवगत करवाया गया है जिसे जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा।
इस मौके पर वार्ड 13 एवं 14 के सतबीर डाबला,प्रधान दयाकिशन,रोशनलाल फौजी,जगबीर फौजी बाल्मिकी,धर्मबीर,अजित फौजी, राजू मेहरा, पंजाब सिंह, सुजित कुमार, हरिसिंह मास्टर,पवन डेहनीवाल,प्रवीन बडगुजर,डमरू,रघबीर पूनिया,हरि कुमार, राजेश लांग्यान,अमित घोष,आशा देवी,खजानी देवी, रामपति देवी,भूप सिंह,रामफल सिंह ,अमन मेहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।