![]()
भिवानी
जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन भिवानी के निर्देशन में जिले में लिंगअनुपात में सुधार तथा अवैध गर्भपात रोकने हेतु टीम का गठन किया हुआ है जो समय समय पर गुप्त सूचना पर लगातार छापेमारी कर रही है |
बुधवार दोपहर बाद गुप्त सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोडल अधिकारी डॉ अनू चौधरी, ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर सुरेन्द्र कुमार की अगुवाई टीम नें गांंव जीतवानबास में एक घर में छापा मारा ।
स्थित एक मकान पर छापा मारा गया | छापे के दौरान घर में दो रैकों में रखी दवाओं की जांच की तो 35 प्रकार की विभिन्न एलोपैथी दवाइयाँ पाई गई थी जो घर के अलग अलग रैक में डिस्प्ले की गई थी l मकान के अन्दर से दो प्रकार की संख्या में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां पकड़ी गई जो नारकोटिक श्रेणी में आती हैं |
संबंधित व्यक्ति घर से तरह के अन्य दवाइयाँ जब्त कि गई जो ड्रग एण्ड कॉस्मेटिक ऐक्ट 1940 के तहत आती हैं | संबंधित व्यक्ति प्रतिबंधित दवाइयों से संबंधित किसी भी प्रकार का रिकार्ड प्रस्तुत करने मे असमर्थ था | संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कैरू चौकी भिवानी में प्रतिबंधित दवाइयाँ रखने पर नारकोटिक्स एण्ड सायकोंट्रॉपिक सबस्टेनस एक्ट के तहत आगामी कार्यवाही करवाते हुए एफ. आई. आर करवा दी गई है |
डॉ अनु चौधरी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने घर में अवैध तौर पर किसी भी प्रकार की अवैध दवाई ना रखे और सरकार की हिदायतों अनुसार ही कार्य करें l
ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी मेडिकल स्टोर संचालको को हिदायत दी जाती है कि अपने स्टोर बिना बिल कोई भी दवाई सेल पर्चेज ना करें l अपने स्टोर में अपना वैध लाइसेंस दुकान के गेट के पास पब्लिक हेतु प्रदर्शित करें | अपने स्टोर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवाई ना रखें तथा स्टोर में सभी प्रकार की दवाओ से खरीदारी व बिक्री से संबंधित समस्त रिकार्ड सही तरीके से मेंनटेंन रखें |
सिविल सर्जन भिवानी ङा रघुवीर शांडिल्य ने कहा कि जांच अभियान के दौरान टीम द्वारा हरियाणा सरकार के पीसीपीएनडीटी एण्ड एमटीपी नियमों की अनदेखी करने वाले को किसी भी स्तर पर बक्शा नहीं जाएगा l टीम को किसी भी स्तर पर खामियाँ मिलेंगी तो सबंधित के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा । संयुक्त जांच का उद्देश्य केवल जांच करना नहीं है बल्कि जिले के लिंग अनुपात में स्थाई सुधार लाने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर सभी आवश्यक जरूरी कदम उठाना है । संयुक्त जांच का यह अभियान आगामी दिनो में भी जारी रहेगा |
टीम में डॉ अनु चौधरी, ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर श्री सुरेंद्र कुमार, कैरू से डॉ राहुल तंवर, स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक रमन कैरू एवं असिस्टेंट प्रवीन कुमार शामिल थे l