![]()
भिवानी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर आज युवाओं ने एक नया अभियान शुरू किया। शहीदे आज़म वीर ऊधम सिंह प्रदेश महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजू मेहरा ने बताया की डा.अम्बेडकर कालोनी स्थित ई डिजिटल लाइब्रेरी के बच्चों ने संकल्प लिया की वह स्वयं ओन लाईन कोचिंग ले रहे हैं लेकिन अब आर्थिक स्थिति से कमजोर जरूरतमंद बच्चों को भी फ्री कोचिंग अपलब्ध करवाना उनका संकल्प होगा।
इस अभियान में जो बच्चे बीए बीएड या उच्च स्तरीय शिक्षा अर्जित कर रखे हैं वह यहां फ्री कोचिंग देंगे। राजू मेहरा ने कहा की महापुरुषों और आजादी के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में शिक्षा को बढ़ावा देकर जरूरतमंद बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर अर्पित की जा सकती है। इस अभियान में युवाओं का साथ जरूरी है। शिक्षा के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर अजय जोगी, साहिल बंगालिया,रिंकू पूनिया, अंशिका शर्मा, नरेश कुमार सहित अनेक युवा उपस्थित थे।