![]()
भिवानी
हॉकी टीम इंडिया और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता स्टार खिलाड़ी ईशिका का आज उनके पैतृक गांव बापोड़ा में जोरदार स्वागत किया गया। खेल प्रेमियों ने खुली जीप में ईशिका को ढोल नगाड़ों के साथ उनके पैतृक गांव स्थित हॉकी ग्राउंड में सम्मान समारोह तक पहुंचाया गया।
इस मौके पर गांव बापोड़ा के नागरिकों ने इशिका सम्भरवाल की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए फूल मालाओं और नोटों की मालाओं से अपनी लाडली बेटी का स्वागत किया। गांव बापोडा सेना में सेवा दे रहे अधिकारियों के तौर पर जाना जाता है लेकिन अब सेना के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के तौर पर भी जाना जाएगा बुधवार को जिला भिवानी के गांव बापोड़ा में हॉकी इंडिया के स्टार खिलाड़ी ईशिका का सभ्रवाल का 36 बिरादरी और खेल प्रेमियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए हॉकी इंडिया की स्टार खिलाड़ी ईशिका ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाना है इसके लिए वह जल्दी टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएगी उन्होंने अपनी सफलता के पीछे अपने पिता पूर्व डीएसओ वीरेंद्र सिंह, परिवार और टीम इंडिया के पूरे स्टाफ को दिए इशिका का ने कहा कि उनका सपना ओलंपिक में देश के लिए पदक लाना है जिसके लिए टीम हॉकी इंडिया कड़ी मेहनत कर रही है टीम हॉकी इंडिया के आगामी प्रेक्टिस कैंप और सेशन में हॉकी के सभी खिलाड़ी जी तोड मेहनत करेंगे।

अपने स्वागत में हजारों लोगों को देखकर भावुक हुई इशिका ने कहा कि बापोडा उनका पैतृक गांव है जिस तरह से आज हजारों लोगों ने उनका मान सम्मान किया है वह उनके उम्मीद पर खड़ा उतरेगी और आगामी चैंपियंस ट्रॉफी तथा ओलंपिक में देश को हॉकी में गोल्ड मेडल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी । सम्मान समारोह में इशिका के पिता हॉकी कोच और पूर्व डीएसओ वीरेंद्र सिंह का भी खेल प्रेमियों द्वारा स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान ईशिका को एडवोकेटस के संगठन ने पहुंचकर सम्मानित किया। इस मौके पर ईशिका का विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने नोटों की मालाओं देकर हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर राजू मेहरा,बबलू भारद्वाज, रविन्द्र बापोडा, कंवर पाल सुरेन्द्र जांगड़ा रामफल कौशिक चीफ कोच, विद्यानंद डीएसओ,जयकरण रजलिवाल,मनोज सिवाणिया, रामौतार सभ्रवाल,केशव शर्मा, एडवोकेट चरण सिंह दहिया, एडवोकेट दीपेश सारसर,, एडवोकेट विजय दहिया, एडवोकेट मंजू जनागल, एडवोकेट पवन दिसोदिया, एडवोकेट संजीव बराड, एडवोकेट शुभम मेहरा, एडवोकेट सुरजभान भुक्कल, एडवोकेट राजेश सभ्रवाल, एडवोकेट आशा सभ्रवाल, राजकुमार दहिया सरपंच, दलबीर दहिया, एडवोकेट सचिन सारसर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।।।