![]()
भिवानी
पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। साथ ही पर्यावरण को साफ सुथरा व संतुलित बनाए रखने में पेड़ पौधों का विशेष योगदान है।
इसी संदेश को लेकर सुर्या युथ बिग्रेड ने सूर्य प्रताप के बेटे नक्श प्रताप का जन्मदिन पौधा लगागर बनाया। बिग्रेड के उप-प्रधान योगेश जांगड़ा व विजय टांक के नेतृत्व में ये पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
इसके आलावा बिग्रेड ने चांग गउशाला में गाय को गुड़ भी खिलाया। उन्होनंे कहा कि वृक्षों से हमें छाया के साथ ही फल भी मिलते हैं और वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
साथ ही पर्यावरण को संतुलित करने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर सुनील पहलवान, देशी पहलवान, रोहित प्रजापत, हर्ष टांक, अजय पहलवान, विजय बामर, अंकित जांगड़ा, सुमीत जांगड़ा, राॅबिन, अभिषेक जांगड़ा, डाॅ प्रदीप, कुनाल, रोहित, सुनील सैनी आदि मौजूद रहे।