Loading

भिवानी।

भिवानी में बलात्कार पीड़िता के पिता पर जमानत पर आए हुए आरोपी और उनके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया।  पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी उस पर बलात्कार का केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। दूसरी तरफ आरोपी पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हैं। दोनों पक्षों के घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करया गया है।

भिवानी के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि गांव के ही रोहित ने उसकी बेटी पर 3 जूलाई 2020 को चाकू से जानलेवा हमला किया था। जिस पर सदर थाना में मुकदमा नंबर 474 दिनांक 3-7-2020 को दर्ज कराया हुआ है। बाद में उसकी बेटी ने बताया कि रोहित ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया था और बोला अगर किसी को ये बात बताई तो जान से मार दूंगा। जिस पर 17-7-2020 को महिला थाना में केस दर्ज करवाया। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार गिरफ़्तार कर लिया था। जमानत पर बाहर आया तो उसने परिवार और अन्य साथियों के साथ मिलकर घर में घुस कर हमला कर दिया। केस न उठाने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने फिर अपने साथियों के साथ मिल कर जान से मारने की नियत से घर में घुसकर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। लेकिन पुलिस ने हमारी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। दूसरे पक्ष के साथ मिलकर हमारे ऊपर एफआईआर नं. 561 का मुकदमा SC SCT ACT का दर्ज किया। बाद में हमारी चंडीगढ़ उच्च न्यायालय से जमानत मजूर हुई‌। पीड़िता के पिता ने बताया कि तीसरी बार आरोपी ने गवाही देने से रोकने के लिए हमला किया है। शाम को भिवानी से मैं अपने घर गांव जा रहा था। रास्ते में मुख्य आरोपी के भाई हैप्पी ने मेरा पीछा किया। साथियों के साथ मिलकर घायल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *