![]()
भिवानी।
हॉल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में जहां हरियाणा प्रदेश में भाजपा कांग्रेस में कांटे की टक्कर रही है, वही हल्का बवानीखेड़ा में पूर्व सीपीएस रामकिषन फौजी की मेहनत रंग लाई है। हल्का बवानीखेड़ा में रामकिशन फौजी ने धनाना में पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भुपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व गांव खरक में दीपेन्द्र हुड्डा की विशाल जनसभा करके जयप्रकाश को जिताने का काम किया है। बवानीखेड़ा में रामकिशन फौजी ने अपना वोट बैंक कायम रखते हुए हिसार लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को बढ़त दिलाने का काम किया है।
मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि के हल्का बवानीखेड़ा की जनता ने कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को 282 से वोटों की बढ़त देने के साथ साथ भाजपा के रणजीत चौटाला को झटका देने का काम किया है। अगर बात की जाए हल्का बवानीखेड़ा से कांग्रेस की टिकट चाहने वाले नेताओं की तो वो सिर्फ कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार जयप्रकाश को चेहरा दिखाने तक सीमित रहें। वे कांग्रेस के पक्ष में कोई बड़ी रैली हल्का बवानीखेड़ा में नही कर पाऐं। अगर बात की जाए गांव खरक में वोट बैंक की तो रामकिशन की कड़ी मेहनत के कारण ही खरक गांव में पहली बार कांग्रेस पार्टी को 2137 वोट प्राप्त हुए है। लोकसभा चुनाव में खरक के सरपंच सहित हल्का बवानीखेड़ा कई बड़े गांव के सरपचों ने रामकिशन फौजी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ज्वाईन की थी, जिसका अच्छा खासा फायदा हिसार से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को मिला है।
फौजी को भी बढ़त
हल्का बवानीखेड़ा से कांग्रेस के कई नेता हाईकमान के बड़े नेताओं को अपना चेहरा या उनके साथ फोटो करवाकर अपने लिए टिकट को पक्की मान रहे है, लेकिन लोकसभा चुनाव में रामकिशन फौजी कांग्रेस पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करके टिकट चाहने वाले नेताओं को पिछे छोड़ दिया है। वही पूर्व मुख्यमंत्री चौ भुपेन्द्र सिंह हुड्डा व दीपेन्द्र हुड्डा की दो बड़ी जनसभा करके व कांग्रेस को बढ़त दिलाकर टिकट की दौड में वे सबसे आगे निकलते हुए दिखाए दे रहे है। हल्का बवानीखेड़ा की जनता में इस बात का चर्चा चल रही है कि कड़ी मेहनत की बदोलत आने वाले विधानसभ चुनाव में रामकिशन फौजी को टिकट मिल सकती है, इसलिए जो वोट बैंक अन्य नेताओं की और खिसक रहा था वह वोट बैंक अब रामकिशन फौजी की ओर बढ़ने लगा है।