Loading

अभय ग्रेवाल, भिवानी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भिवानी के भीम स्टेडियम क्रिकेट मैदान में ग्रीन खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रीन मीडिया, ग्रीन इंडिया और ग्रीन वर्ल्ड टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीसीसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया तथा सीजेएम पवन कुमार ने किया। कार्यक्रम में हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम के महंत चरणदास महाराज का विशेष सानिध्य रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेकानंद हाई स्कूल की निदेशक सावित्री यादव एवं वरिष्ठ पत्रकार अजय सैनी ने की। आयोजन माय युवा भारत केंद्र भिवानी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के संयोजन तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृति सेवा समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
पहले मुकाबले में ग्रीन वर्ल्ड और ग्रीन मीडिया आमने-सामने हुए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन वर्ल्ड ने 165 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में ग्रीन मीडिया की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और ग्रीन वर्ल्ड ने यह मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।
दूसरा मुकाबला ग्रीन मीडिया और ग्रीन इंडिया के बीच खेला गया। ग्रीन इंडिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। ग्रीन मीडिया ने निर्धारित ओवरों में 121 रन बनाए। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर ग्रीन इंडिया को जीत के लिए एक रन की आवश्यकता थी, लेकिन स्कोर बराबर रहने से मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।
सुपर ओवर में ग्रीन इंडिया ने तीन शानदार चौकों की मदद से 16 रन बनाए। जवाब में ग्रीन मीडिया के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार चौके जड़कर लक्ष्य हासिल कर लिया और सुपर ओवर में जीत दर्ज कर ली।
ग्रीन मीडिया के खिलाड़ी नवीन कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि ग्रीन इंडिया के मास्टर अमन हलवास को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। गोलागढ़ युवा क्लब की टीम के खिलाड़ियों अक्षय कुमार, आशीष और दिनेश ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए शतकीय साझेदारी की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेंद्र लोहिया, सीजेएम पवन कुमार तथा सावित्री यादव ने कहा कि खेल व्यक्ति को तनावमुक्त रखने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित ग्रीन खेल महोत्सव का उद्देश्य खेलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि ग्रीन मीडिया, ग्रीन इंडिया और ग्रीन वर्ल्ड जैसे टीमों के नाम भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हैं। प्रकृति के संरक्षण और सौंदर्य को बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा, तभी शुद्ध वायु, स्वच्छ जल और बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी विद्यानंद, जिला युवा अधिकारी मानसा, अंजु शर्मा, लक्ष्मण गौड़, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज,जितेंद्र कुमार, अजय सैनी, इंद्रवेश, शुभम शर्मा, दीपक अग्रवाल, मामनचंद अग्रवाल, प्रवीण गोलागढ़, अमित कुमार,जोनी कुमार (कप्तान), अभिषेक कुमार,मनजोत सिंह,विष्णु शास्त्री,दीपक कुमार, राकेश ,हितेश, कृष्ण, भगवत कौशिक ,दीपक शर्मा ,मिंटू भिवानी, युद्धवीर तोशाम, नरेंद्र कुमार, अभय ग्रेवाल, मुकेश कुमार, कपिल, सतीश कुमार, अमन कुमार, दीपक कुमार, नवीन कुमार, कृष्ण कुमार, सुंदर कुमार, जॉनी कुमार, जगबीर दुग्गल, अनिल कुमार, पंकज कुमार, हितेश कुमार और सूर्य कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।