Loading

भिवानी

गांव चांग स्थित आईडियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जीवन कौशल से संबंधित अध्यापक प्रशिक्षण शाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षक की भूमिका में सीबीएसई से रिसोर्स पर्सन जयप्रकाश सिंह ने प्रतिभागी शिक्षकों को जीवन कौशल से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वल व सरस्वती स्तोत्र के साथ की। प्राचार्य नवीन पारीक, प्राइमरी हेड चारू मेहता, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य मा. सोमप्रकाश, सुनील रहेजा, रहीश रहेजा, शुभम रहेजा आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षक जयप्रकाश सिंह ने मनोरंजक गतिविधियां करवाई जिसमें भाग लेकर बड़े ही खुश नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों में निर्णय क्षमता, समस्या समाधान, भावनात्मक संतुलन, संप्रेषण कौशल एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के व्यावहारिक तरीकों को गतिविधियों, समूह चर्चा एवं उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया। मंच संचालन प्रवक्ता शंकर शर्मा ने किया।

अंत में प्राचार्य नवीन पारिक ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षकों की शिक्षा शैली को और भी ज्यादा प्रभावी बनाती हैं। जिसका सीधा असर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में दिखाई देता है। समय-समय पर एक अध्यापक को इस तरह के कौशल का प्रयोग जरूर करना चाहिए। प्रबंधक समिति के सदस्यों तथा प्राचार्य नवीन पारीक ने आए हुए रिसोर्स  पर्सन का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका मान-सम्मान बढ़ाया।