Loading

भिवानी

भिवानी स्थित एशिया में प्रसिद्ध बीटीएम (नया नाम जीबीटीएल) के गेट के बाहर मजदूरों ने प्रदर्शन किया। वहीं वेतन कटौती की मांग को लेकर विधायक से मिले। इस दौरान मजदूरों ने आरोप लगाया कि उनके वेतन में कटौती की जा रही है। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी, कि अगर उनको पूरा वेतन नहीं दिया गया, तो वे कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।

ठेकेदार के माध्यम से मिल में लगे मजदूर मनोज, संदीप, रजनी, स्नहेलता, संजय गुर्जर, उग्रसेन आदि ने कहा कि उनको अप्रैल माह का वेतन मिला तो 15,200 रुपए के हिसाब से मिलना था, लेकिन जब मई महीने का वेतन मिला, तो अब 11,200 रुपए के हिसाब से दिया गया है। जिसके कारण मजदूरों में रोष है। वहीं सभी ने मिलकर हड़ताल करने का फैसला लिया। शनिवार को सभी मिल के बाहर एकत्रित हुए और वेतन की मांगों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मिल मजदूर भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ से मिले और कहा कि उनको उचित वेतन दिया जाए।

उनके वेतन में करीब 4 हजार रुपए की कटौती की गई है। उन्होंने कहा कि जब पहले निर्धारित वेतन दिया जा रहा था, तो अब अचानक कटौती किए जाने का कोई औचित्य नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि महंगाई के दौर में परिवार का पालन-पोषण करना पहले ही मुश्किल हो रहा है, ऐसे में वेतन में कटौती उनके लिए बड़ी परेशानी बन गई है। उन्होंने वेतन कटौती वापस लेने और पूरा वेतन देने की मांग की।