Loading

थाना सदर पुलिस भिवानी ने ताश के पत्तों पर पैसा लगाकर जुआ खेलने के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

आरोपियों से ताश के पत्ते एवं कुल 1,99,440/- रुपये बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जिले में जुआ एवं सट्टा खेलने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर पुलिस भिवानी ने ताश के पत्तों पर पैसा लगाकर जुआ खेलने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 24.06. 2026 को थाना सदर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी खरक कलां के प्रभारी एएसआई धर्म सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर गांव बामला में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि गांव बामला में सरपंच प्रतिनिधि नरेश की बैठक में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर रेड की। मौके पर ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को काबू किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

1. कर्मबीर पुत्र रामेश्वर निवासी गांव बामला, जिला भिवानी।

2. अमरजीत पुत्र चिरणजी लाल निवासी गांव कालीरावण, जिला हिसार।

3. ईश्वर पुत्र गोपीराम निवासी सेक्टर-15, हिसार।

4. राकेश पुत्र कृष्णलाल निवासी सेक्टर-13, भिवानी।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते तथा जुआ राशि के रूप में कुल 1,99,440 रुपये बरामद किए गए हैं।

उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना सदर भिवानी में अभियोग पंजीबद्ध कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।