![]()
कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 जुलाई से औसतम 180 रुपए सस्ता हो गया है। दिल्ली में ये ₹2930 का मिल रहा है। वहीं अब पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल भरने की सीमा खत्म हो गई है।
प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। अब भोपाल में पेट्रोल की कीमत 119.79 रुपए और डीजल 99.57 रुपए पर आ गया है। नायरा के देशभर में 7000 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं।
केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की फीस में बढ़ोतरी की है, जो 1 जुलाई से लागू हो गई है। इससे पहले 2012 में पासपोर्ट की फीस बढ़ाई गई थी। यानी 14 साल बाद ये बढ़ोतरी हुई है।
अब नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट को री-इश्यू कराने वाले नागरिकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा और उन्हें ₹1,000 से लेकर ₹2,000 तक अधिक खर्च करने होंगे।
UIDAI ने 1 जुलाई से आधार कार्ड पर ईमेल एड्रेस को अपडेट कराने के लिए लगने वाली ₹75 की फीस को हटा दिया है। यह सर्विस अगले छह महीने यानी 31 दिसंबर, 2026 तक मुफ्त रहेगी। इस समयसीमा के खत्म होने के बाद ही दोबारा चार्ज लिया जाएगा।
ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 1 जुलाई से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसके तहत किया इंडिया ने अपने सभी वाहनों की रेंज में 2% तक की बढ़ोतरी की है, जबकि टाटा मोटर्स कीमतों में 1.5% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है।
इसके अलावा अब पासपोर्ट बनवाना या री-इश्यू कराना महंगा हो गया है। सामान्य पासपोर्ट की फीस ₹1,500 से बढ़कर ₹2,500 हो गई। वहीं नयारा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया है।