![]()
थाना तोशाम पुलिस ने फर्जी एग्रीमेंट के माध्यम से गाड़ियां किराये पर लेकर हड़पने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में धोखाधड़ी की वारदातों में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तोशाम पुलिस ने फर्जी एग्रीमेंट के माध्यम से गाड़ियां किराये पर लेकर धोखाधड़ी से हड़पने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
अशोक निवासी मिराण ने थाना तोशाम में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में आरोपी ने उनके साथ एक एग्रीमेंट किया, जिसके आधार पर शिकायतकर्ता ने अपनी दो गाड़ियां किराये पर दी थीं। इसके बाद आरोपी ने न तो गाड़ियों का किराया दिया और न ही दोनों गाड़ियां वापस लौटाईं। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम के उप निरीक्षक उम्मेद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल पुत्र राजेंद्र, निवासी गढ़ी वरन, जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी तथा मामले में धोखाधड़ी से संबंधित अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा। साथ ही अभियोग में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।