Loading

भिवानी

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज भिवानी शहरी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भिवानी में इस बार बारिश न होने से सूखा पड़ गया। जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि भिवानी को सूखाग्रस्त घोषित करके स्पेशल गिरदावरी कराई जाए और सरकार किसानों को मुआवजा दे। बीजेपी ने देश को और हमारे प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया है। 12.5 साल में बीजेपी सरकार ने भिवानी में कोई नयी बड़ी परियोजना नहीं दी। बीजेपी के साढ़े 12 साल में कोई नया स्कूल, नया अस्पताल, नयी यूनिवर्सिटी, नहीं बने बल्कि बीजेपी के आलीशान होटल जैसे पांच सितारा दफ्तर बन गए। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति तो खराब हो गई लेकिन बीजेपी की आर्थिक स्थिति मजबूती हुई। कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक सत्ता में रही, लेकिन कांग्रेस पार्टी के खाते में मात्र कुछ सौ करोड़ रुपये ही हैं जबकि, भारतीय जनता पार्टी के खाते में 15,000 करोड़ रुपये घोषित रूप से जमा हैं। बीजेपी वाले कितना कैश लिए बैठे हैं उसका तो कोई अंदाजा ही नहीं लगा सकता। विकास हुआ तो बीजेपी के बैंक अकाउंट और कैश का विकास हुआ। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। बीजेपी सरकार के पास सफाई कर्मचारियों को देने के लिए पैसे नहीं हैं जबकि कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने 27000 सफाई कर्मचारियों को लगाया और उनको पक्का करने की नीति बनाई जिसे सुप्रीम कोर्ट तक ने सही बताया।

हरियाणा विकास में तो देश में 15वें नंबर पर पहुंच गया और बेरोज़गारी में नंबर एक पर, नशाखोरी में नंबर एक पर, डंकी के रास्ते विदेशों की ओर पलायन में नंबर एक पर बन गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने आंकड़े बताते हैं कि अपराध, असंवेदनशीलता, कुशासन में देश में नंबर एक पर हरियाणा है, प्रदेश की कानून-व्यवस्था चौपट हो गई है, चारों तरफ अंधेरगर्दी है, जेल से फिरौतियों की कॉल आती है। बीजेपी विधायक और मंत्रियों के भ्रष्टाचार में प्रदेश नंबर एक पर पहुँच गया। हरियाणा की जनता तो कष्ट का जीवन काट रही है और बीजेपी के विधायक और बीजेपी के मंत्री अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं।

12.5 साल की बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड ये है, कि देश का भविष्य हमारे बच्चे सड़कों पर आ गये और सरकार से सवाल पूछने लगे कि उनका भविष्य चौपट क्यों हो गया? देश में रोजगार क्यों नहीं है? देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा व्यवस्था चौपट क्यों हो गई? युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों दिखाई दे रहा है? पहले तो सरकार ने हर वर्ग की तरह उनकी आवाज को भी कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने बेरहमी से जंतर मंतर पर बच्चों के साथ बर्बरता की, उन पर लाठियाँ, आँसू गैस के गोले, पैलेट गन चलवाए। जब युवा पीछे नहीं हटे तब जाकर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा करवाया।

दीपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जी ने जो झूठे वायदे हरियाणा में चुनाव के समय किये वही वादे बिहार में किये, अब पंजाब में जाकर कर रहे हैं। पंजाब में जाकर किसानों को धान की 3100 एमएसपी देने, बुजुर्गों को 6000 पेंशन देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, हर महिला को लाडो लक्ष्मी योजना में 3100 देने, हर गरीब को 100-100 गज के प्लाट देने जैसे झूठे वायदे कर रहे हैं। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा में किए वादे पूरे नहीं करते और दूसरे चुनावी राज्यों में जाकर बड़ी बड़ी बात कर रहे हैं लेकिन हरियाणा में कहते हैं कि उनके कहने से 2 चपरासी की बदली तक नहीं हो सकती। अगर नायब सिंह सैनी झूठे वायदे नहीं कर रहे तो हरियाणा में किसानों को धान की एमएसपी 3100 दिलवा दें, दो सीजन बीत गए अब तीसरा सीजन आ गया। बुजुर्गों को 6000 पेंशन दि,लवा दें, HKRN में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दें, प्रदेश की हर महिला को लाडो लक्ष्मी योजना में पेंशन दे दें, हर गरीब, SC, BC वर्ग को 100-100 गज के मुफ्त प्लाट दिलवा दें। उन्होंने आगे कहा कि नायब सिंह सैनी जिस प्रदेश में चुनाव होता है वहां पहुंच जाते हैं। जब बिहार में चुनाव था तब वहां पहुंचकर बोले बिहार का बेटा हूं। अब पंजाब में चुनाव है तो वहां पहुंच गये। पंजाब चुनाव के बाद अगला नंबर हिमाचल प्रदेश का है वहां पहुंच जायेंगे।

हरियाणा की जनता पिछली बार ही बदलाव चाहती थी। लेकिन बीजेपी ने जनता की भावना को हर कर साम, दाम, दंड, भेद से सत्ता हासिल की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सारी व्यवस्थाएं इंतजाम कर लिये। चुनाव में कालेधन का दुरुपयोग किया गया चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि जहां जनता की भावना को साजिश और षड्यंत्र से हराया जाता है वहां जनता जवाब देना भी जानती है। रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा को रोकने के लिये रात के अंधेरे में साजिश और षड्यंत्र करके कुछ मतों से हराया गया। लेकिन लोकसभा चुनाव में विपक्ष को देश में सबसे बड़ी जीत देकर लोकसभा में भेजा। हाल में ही हरियाणा में बीजेपी के सारे मंत्रियों ने एक साथ मेरे खिलाफ बयान दिये और मुझे निशाने पर लिया। बीजेपी ही नहीं बीजेपी के सहयोगी दल भी दिन-रात हमें निशाने पर लेते है, क्योंकि हम जनता की आवाज उठाते हैं। जब तक चुनावों में बीजेपी का सफाया नहीं होगा, हमारी गाड़ी का पहिया रुकने वाला नहीं।  

कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने किया और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने की। इस अवसर पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक राव दान सिंह, प्रो वीरेंद्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुलिया, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, प्रदीप नरवाल, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कौशिक, राज सिंह गागड़वास, कमल प्रधान, देवराज मेहता, धीरज सिंह, कृष्ण मलिक, सविता मान, पवन बुवानीवाला, कमल प्रधान, समीर खटीक, कुलवन्त कोटिया, विजय सिंह, प्रदीप सुई, अमन तंवर, अजय वैध, रमेश धिकाऊ, जयवीर गोयत, अनूप बड़शेरा, उमेश भारद्वाज, अशोक मलिक, ईश्वर सिंह, महेंद्र सिंह, डॉ धर्मेन्द्र ढुलन, राकेश शर्मा, जयवीर शर्मा, शिवकुमार धानक समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।