![]()
अभय ग्रेवाल।
चांग। गाँव चांग की होनहार बेटी डॉ. नीलम ने स्वास्थ्य विभाग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए फतेहाबाद जिले के उप नागरिक अस्पताल, टोहाना में मेडिकल अफसर के पद पर आधिकारिक रूप से ज्वाइन कर लिया है।
गाँव चांग व उनके परिवार में जश्न का माहौल है, गांव चांग के साथ-साथ पूरे जिले के युवाओं के लिए वे एक नई प्रेरणा बनकर उभरी हैं। नीलम ने पिता चमन ने बताया कि नीलम ने मेडिकल अफसर बनकर अपने दादा श्रीराम के सपने को पूरा किया है। उनके दादा का सपना था की उनकी पोत्री डाॅक्टर बनकर समाज की सेवा करें। डाॅ नीलम ने बताया कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाल ही 27 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है।
डॉ. नीलम भी इसी टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि मेरी इस उपलब्धि में पिता चमन लाल के साथ-साथ पूरे परिवार का विषेष सहयोग रहा हैं।
मेरे दादा का सपना था कि मैं डाॅक्टर बनूं। मुझे खुशी है कि मैंने उनका सपना पूरा किया हैं। नीलम को मेडिकल अफसर बनने पर जिला परिषद लवकेष बंटी तंवर, भाईचार ग्रुरूप सयांेजक विजय बागड़ी, प्रवीन रंगा, अजय चाहर, काला, संजय टांक आदि ने कहा कि बेटी ने गांव का नाम रोशन किया गया है इसके लिए उनका सम्मान किया जाएगा। डॉ. नीलम ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो ग्रामीण परिवेश की बेटियां भी हर मुकाम हासिल कर सकती हैं।