Loading

भिवानी,अभय ग्रेवाल
भिवानी जिले के गाँव चांग में इन दिनों एक युवा समाजसेवी की अनूठी और भावुक कर देने वाली पहल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। गाँव के पूर्व छात्र नेता और प्रबुद्ध युवा समाजसेवी सूर्य प्रताप ने अपने दादा-दादी और बुजुर्गों की सेवा का एक ऐसा संकल्प उठाया है, जिसने पूरे इलाके में समाजसेवा की नई परिभाषा लिख दी है। गुड़गांव की मल्टीनेषनल कंपनी में कार्यरत सूर्य प्रताप और उनकी सूर्या यूथ ब्रिगेड की टीम गाँव के बुजुर्गों और महिलाओं को पूरी तरह निःशुल्क धार्मिक और ऐतिहासिक यात्राएं करवा रही है। अक्टूबर महिने में तीन दिवसयी हरिद्वार व ऋषिकेष की यात्रा के लिए 2 फेस में करीब 400 पास बनाए जा चुके हैं।
अब तक 5 हजार लोगों को करवा चुके यात्रा
इस अभियान के तहत अब तक निःशुल्क पांच यात्राओं में गाँव के करीब 5 हजार बुजुर्ग पूरी तरह मुफ्त सुविधाओं के साथ हरिद्वार, मथूरा, अयोध्या, वृदावन, खाटूष्याम, बालाजी व निःषुल्क हवाई जहाज यात्रा से 150 बुजुर्ग उज्जैन महाकाल के दर्षन कर चुके हैं।
जब ये यात्राएं गाँव से रवाना होती हैं, तो नजारा देखने लायक होता है। पूरे गाँव में फूलों की बारिश की जाती है, ढोल-नगाड़ों के साथ बुजुर्गों का स्वागत होता है और पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। इस यात्रा में सुरक्षा, रहने-खाने और बुजुर्गों की सुविधा के लिए सूर्या यूथ ब्रिगेड के दर्जनों वालंटियर्स चैबीसों घंटे काम करते हैं, जिसके कारण सभी यात्रा सफल होती हैं।

आपसी भाईचारा और शिक्षा को बढ़ावा इस पावन कार्य के पीछे के उद्देश्य को साझा करते हुए पूर्व छात्र नेता सूर्य प्रताप ने कहा कि गाँव चांग के वासियों का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमारे बुजुर्गों ने जीवन भर संघर्ष किया है, अब उनके आराम और उनकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है। गाँव में हमेशा आपसी भाईचारा और सुख-शांति कायम रहे, यही मेरा एकमात्र प्रयास है। गाँव की कई बुजुर्ग महिलाओं ने आंखों में खुशी के आंसू लिए इस पहल की सराहना की और सूर्य प्रताप को अपनी संतान की तरह ढेरों आशीर्वाद दिए।