Loading

भिवानी:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के आगामी 4 अक्टूबर को भिवानी आगमन को लेकर शुक्रवार को स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
      भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का भिवानी आगमन जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता निरंतर सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के दौरान जिले के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चों एवं विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रहेगी।
      उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और आपसी समन्वय के साथ निभाना चाहिए।

उन्होंने बैठक में कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आपस में तालमेल बनाकर कार्य करें और प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा संगठन के कार्यक्रमों को जनभागीदारी से जोडऩे का कार्य करता है।
     इस मौके पर जिला प्रभारी अरविंद यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का भिवानी आगमन संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करें और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सभी को मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाना है।
      इसी दौरान भाजपा की जिला मासिक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, विभिन्न मंडलों एवं शक्ति केंद्रों पर चल रहे संगठनात्मक कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आगामी कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
     इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप श्योरान, प्रदेश नमो ऐप संयोजक मनोज ढाणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा राजबाला श्योरान, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, रेखा राघव, जिला उपाध्यक्ष राजेश जांगड़ा, प्रदीप प्रजापति, शालू अरोड़ा, केके ग्रोवर, जिला प्रवक्ता विनोद चावला, जिला सचिव सोनिया अत्री, लवकेश बंटी, सुनील डावर, नरेन्द्र तालू, सुशीला, जिला मीडिया सह प्रभारी नितिन भारद्वाज, मंडल पालक रविन्द्र बापोड़ा, राजेश साकरोडिया मंडल अध्यक्ष सुनील धारेडू, नवीता तंवर, शिवराज बागड़ी, रोहताश चौहान, विक्की महता, प्रदीप मुंढाल, नवीन परमार,  बड़सी मंडल प्रभारी सूर्यप्रताप, बीएलए-1 दिनेश वर्मा, एनजीओ प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश धनखड़, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुंदर पाल, जिला किसान मोर्चा महामंत्री प्रकाश चांग, जिला एससी मोर्चा प्रभारी धर्मवीर दहिया, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक बिड़लान , जिला एससी मोर्चा महामंत्री सुरेंद्र लांग्यान, कपूर लड़वाल, युवा मोर्चा महामंत्री धीरज शर्मा बापोड़ा, जिला ओबीसी मोर्चा महामंत्री सुंदर जोगी, राजेश जांगड़ा, रमेश सैनी, महेंद्र चौहान, मीनाक्षी महता, अशोक खलेरा, सुनील वर्मा, मुकेश सोढ़ी, पवन शेखावत, रामकिशन शर्मा कुडल उपस्थित रहे।