![]()
भिवानी,
गांव चांग स्थित आईडियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में कक्षा दसवीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम के आधार पर जिन विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लेकर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है उन्हें व उनके परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य नवीन पारिक, प्राथमिक हेड चारू मेहता, विद्यालय प्रधान गुुराया राम रहेजा, प्रबंधन समिति सदस्य मा. सोमप्रकाश, सुनील रहेजा, हरीश रहेजा तथा समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। मंच संचालन सतीश बंसल ने किया। परीक्षा परिणाम 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ राहुल प्रथम, 96 प्रतिशत अंकों के साथ सूरज वशिष्ठ द्वितीय, 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ किंशुक तृतीय स्थान पर रहे। जिन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपने माता-पिता, विद्यालय व शिक्षकों का नाम रोशन किया। प्राचार्य नवीन पारिक ने बताया कि विद्यालय के कुल 27 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें पूरी आशा है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमानों को स्थापित करेंगे।