Loading

भिवानी जिले के गुजरानी में तैनात पटवारी हर्ष छाबड़ को विजिलेंस ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गुजरानी चैक से रंगेहाथों पकड़ा है।

जिसके बाद आरोपी पटवारी को अरेस्ट करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी पटवारी ने गांव गुजरानी निवासी मंजीत से फसल मुआवजा दिलाने के एवज में 15 हजार रूप्ये की डिमांड की थी लेकिन 10 हजार में बात तय हुई थी। मंजीत ने इसकी शिकायत भिवानी विजिलेंस को दी गई थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने गुजरानी में रेड करके रंगेहाथों पटवारी को पकड़ा।

भिवानी विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो के इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने गुजरानी में रेड की। इस दौरान पटवारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान हर्ष छाबड़ा के रूप में हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
ये रहे टीम में शामिल
विजिलेंस टी में डयूटी मजिस्टेट खाद्य आपूर्ति अधिकारी अपार तिवारी, भिवानी विजिलेंस से इंचार्ज जगदीप सिंह, इंस्पेक्टर सुखविन्द्र सिंह, इस्पेंक्टर राजकुमार यादव, विकास शामिलरहे।