Loading

भिवानी।

गांव चांग स्थित आईडियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांग में गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती, महान संतों व गुरूओं की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विद्यालय की छात्रा पावनी व निराली द्वारा सभी स्टाफ सदस्यों को  तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।

विद्यालय प्रबंधक समिति सदस्य मा. सोमप्रकाश, सुनील रहेजा, हरीश रहेजा तथा समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय के धरा सदन की छात्रा ईशु व भूमिका द्वारा गुरू को समर्पित कविता व भाषण दिया। सतीश बंसल ने अपने भाषण के द्वारा बच्चों को बताया कि गुरू का स्थान भगवान से भी बड़ा होता है, आप सभी  को गुरूजनों की आज्ञा का पालन करना चाहिए। उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने गुरू को  समर्पित कुछ दोहे भी समझाए जैसे गुरू गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय, गुरू बिना ज्ञान न उपजै गुरू बिन मिले न मोक्ष, गुरू समाज दाता नहीं याचक शिष्य समान जिससे वहां पर उपस्थित सभी गुरू  की महिमा का पता लगा।