Loading

भिवानी

नगर परिषद भिवानी की पहल संत महापुरुषों और क्रांतिकारी योद्धाओं के नाम से भिवानी शहर के अनके चौकों का नामकरण किया जाएगा। इसी कड़ी में आज भिवानी के हनुमान गेट चौक का नाम महान क्रांतिकारी संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज चौक के नाम पर रख दिया गया है। पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ व नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने आज संत गुरु रविदास महाराज चौक का उद्घाटन किया।

इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा की संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज से छुआ छूत और जात-पात को खत्म करने की क्रांति पैदा की थी। महान संत की शिक्षाओं को अपनाकर जनकल्याणकारी कार्य करने चाहिए। सबको समान दृष्टि से देखकर आगे बढ़ना चाहिए। किसी भी समाज की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज चौक का उद्घाटन करते हुए विधायक ने कहा की यह उनके लिए किस्मत की बात है की उनके हाथों यह महान कार्य हुआ है।
इस मौके पर उन्होंने बाबा नत्थुनाथ मंदिर स्थित डा अम्बेडकर लाईब्रेरी के नवीनीकरण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की ताकि गरीब परिवारों के बच्चे अच्छी शिक्षा अर्जित कर सके। इसके साथ ही उन्होंने हनुमान गेट संस्था गुरु रविदास धर्मशाला प्रबंधक समिति को 5 कम्प्यूटर देने की भी घोषणा की।
नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने कहा की जिस तरह से मीराबाई ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं को अपनाकर जीवन का कल्याण कर लिया था। भक्ति रस में डुबकर मीराबाई ने समाज को नई दिशा दी थी।

 आज हम सबको गर्व है की हमने महान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के नाम से चौंक का नामकरण किया है। इस मौके पर भवानी प्रताप सिंह ने कहा की नगर परिषद भिवानी शहर को सुंदर बनाने की ओर प्रयासरत हैं। हम सबका एक ही सपना है की भिवानी शहर का चहुंमुखी विकास हो। शहर का प्रत्येक चौक चोराहा चमकें। गलियों का नवीनीकरण हो। इस मौके पर प्रधान संत लाल फौजी,पवन डेहनीवाल,बिशनपाल मास्टर, रणसिंह सभ्रवाल, संत कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।।।