![]()
भिवानी
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, भिवानी में प्राचार्या डॉ. निर्मला नीतू के मार्गदर्शन में शिक्षण सहगामी गतिविधियों के अंतर्गत ‘अंतर सदनीय क्रिकेट टूर्नामेंट’ का आयोजन किया गया ।इस टूर्नामेंट में सभी सदनों यथा झेलम सदन, यमुना सदन ,गंगा सदन और यमुना सदन के सभी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
यह टूर्नामेंट तीन चरणों में आयोजित किया गया ।इसके पहले चरण में झेलम सदन व गंगा सदन का मैच हुआ ,जिसमें झेलम सदन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की ।पहली इनिंग में गंगा सदन ने 37 रन बनाए जबकि झेलम सदन 9 विकेट से यह मैच जीत गया ।वहीं दूसरी तरफ सतलुज सदन एवं यमुना सदन के मध्य मैच आयोजित किया गया । सतलुज सदन ने सर्वप्रथम बोलिंग की ।
पहली इनिंग के अंत में यमुना सदन ने 81 रन बनाए और मैच जीत गया। टूर्नामेंट के दूसरे चरण में सतलुज सदन व गंगा सदन के मध्य मैच हुआ ,जिसमें सतलुज सदन ने टॉस जीतकर सर्वप्रथम बैटिंग की और 63 रन बनाकर इस मैच में विजयी रहा । अंतर सदनीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम व फाइनल चरण में लोहारू के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि के पश्चात फाइनल मैच का शुभआरंभ किया गया, जिसमें झेलम एवं यमुना सदन का धुआंधार मुकाबला रहा ।
झेलम सदन ने टॉस जीता और सर्वप्रथम बोलिंग की। पहली इनिंग में यमुना सदन ने 77 रन बनाए लेकिन 8 विकेट लेकर झेलम सदन इस टूर्नामेंट का विजेता रहा।
इस अवसर पर ईशान, लक्ष्य ,सृष्टि ,निश्चल ,अभिषेक, लीज़ा ,हर्षित आदि ने सभी चरणों के मैचेज में कमेंट्री कर दशकों में उत्साह का संचार बनाए रखा। टूर्नामेंट के दौरान दर्शक – दीर्घा में बैठे अध्यापकों व छात्र – दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त श्री संजीव कुमार जी ने इस आयोजन का आनंद उठाया और सभी खिलाड़ियों को एवं विद्यालय को इस टूर्नामेंट की सफलता पर बधाई दी साथ ही अपने करकमलों से प्रथम स्थान पर रहने वाली झेलम सदन की टीम को,द्वितीय स्थान पर रहने वाली यमुना सदन की टीम को और तृतीय स्थान पर रहने वाले सतलुज सदन की टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की खेल भावना की भूरि – भूरि प्रशंसा की ।
टूर्नामेंट की समाप्ति पर प्राचार्या डॉक्टर निर्मला नीतू जी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया और कार्यक्रम के अंत में पधारे हुए अतिथिगण का आभार व्यक्त किया।