बिना पर्ची और बिना खर्ची के मिल रही है भाजपा में युवाओं को नौकरी: मनमोहन भुरटाना
मिलकपुर, जीताखेड़ी, औंरगनगर में मनमोहन भुरटाना ने चलाया जनसंपर्क अभियान
बवानीखेड़ा।
प्रदेश में 2024 में भाजपा की सरकार बनना तय है क्योंकि प्रदेश में पिछली सरकारों की तुलना में सबसे ज्यादा बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी देने का काम भाजपा सरकार में हुआ है। उक्त शब्द भाजपा अनुसूचित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन भुरटाना ने गांव मिलकपुर में जनसंपर्क अभियान में लोगांे को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भिवानी जिले में सबसे ज्यादा युवाओं को नौकरियां मिली हैं और अनुसूचित वर्ग में भी अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी हल्का बवानीखेड़ा में मिला है। लोग भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से खुश हैं। उन्होंने गांव मिलकपुर, औंरगनगर में डोर डू डोर अभियान के तहत लोगों से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अनेक योजनओं का लाभ हुआ है। गांव में सीएससी सेंटर खुलने से लोगों समय की बचत हुई है।
उन्होंने कहा कि जनता का रुख भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों के कारण भाजपा के साथ है। भुरटाना ने बताया कि किसानों को भी भिवानी जिले में अपनी फसलों का मुआवजा उनके बैंक खातों में सीधा डाला गया है। पिछली सरकार में मुआवजे के नाम पर लोगों को 25-25 रूपये के चैक देने का काम करके किसानों के साथ धोखा करने का काम किया गया था। कन्यादान की राशि सीधे खाते में सरकार ने डालकर लोगों का सीधा फायदा पहुचंाने का काम किया है। बवानीखेड़ा हल्के के युवाओं को बिना खर्ची रोजगार देने का काम भी भाजपा सरकार मंे हुआ है। भुरटाना ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम भी भाजपा सरकार में हुआ है। नई शिक्षा नीति के तहत भी स्कूली बच्चों फ्री किताबें, वर्दी के पैसे भी सीधे खाते मे डालने का कार्य भी भाजपा सरकार में हुआ है। भाजपा सरकार से आमजन खुश है और 2024 में भी हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलेगा।इस अवसर पर मास्टर रामस्वरूप पूर्व सरपंच, मास्टर राजमल, बलवान यादव पूर्व सरपंच, मदनलाल जांगड़ा, जितेन्द्र यादव, धर्मबीर प्रधान, तोताराम यादव, धर्मपाल यादव, भूपेंद्र यादव, रामकृष्ण यादव, ईश्वर यादव, विकेंद्र ठेकेदार, राजवीर यादव, टिंकू यादव, मैनपाल यादव, प्रकाश यादव, कृष्ण यादव ठेकेदार, सूरजभान यादव, अनिल यादव ठेकेदार, साधुराम यादव, सुनील यादव ठेकेदार, बबलू यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष , प्रेम यादव मौजूद थे।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/clickindianews.in