Loading

भिवानी, अभय ग्रेवाल

चांग। गांव चांग संत कबीर आश्रम के उत्तराधिकारी अमरानंद महाराज को बनाया गया है। ये जिम्मेवारी उनको रामानंद महाराज की 13 वीं पुण्यथिति पर आश्रम के महाराज मंगलानंद व सर्व संत समाज ने सौंपी है।

इससे पहले संत कबीर आश्रम की कमेटी ने भी प्रस्ताव पास करके उनकों ये जिम्मेवारी सौंपने का फैसला लिया है।

रामानंद महाराज की 13 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता डॉ अशोक तंवर, भिवानी से भाजपा विधायक घनष्याम सरार्फ ने भी आश्रम पहुंचकर उनकों श्रद्धाजंलि अर्पित की। उसके बाद से ही उनमें आश्रम के प्रति भक्ति भावना बढ़ती गई। अमरानंद महाराज खेड़ा दिल्ली के रहने वाले है और अपने परिवार को छोड़कर पिछले 6 वर्षो से आश्रम में ही रह रहे है।
ये संत रहे मौजूद
संत कबीर आश्रम में अमरानंद महाराज को उत्तराधिकारी घोषित करने के मौके पर स्वामी मंगलानंद महाराज, स्वामी रामेष्वराय रानिया पंजाबी, स्वामी राघवनंद निर्जला जींद, सुर्यानंद सरस्वती महाराज, संजय ब्रहमचारी गढ़ी बिंदरोली सोनीपत, राजेन्द्र दास महाराज, सुरेषपुरा महाराज आदि मौजूद रहे।